01
May
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर देहरादून जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रमिक संगठनों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सीटू (CITU) ने अलग-अलग स्थानों पर झंडारोहण के साथ शहर के मुख्य केंद्र में रैली निकालकर श्रमिकों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने श्रमिकों की वर्तमान स्थिति, वेतन विसंगतियों और श्रम कानूनों में हो रहे बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष लेखराज ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा और उधम सिंह नगर सहित देशभर में श्रमिक अपने अधिकारों के लिए स्वतः स्फूर्त आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने न्यूनतम वेतन 26…
