Blog

जनपद के 98.48 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित, 79.76 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

जनपद के 98.48 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित, 79.76 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

देहरादून।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जिला कार्यालय स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, प्रतिनिधियों एवं सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इस प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों,बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ तथा बूथ लेवल एजेंटों बीएलए का समन्वित सहयोग आवश्यक है। उन्होंने…
Read More
लघु रोजगार मेले में 39 युवाओं का चयन, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

लघु रोजगार मेले में 39 युवाओं का चयन, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

देहरादून। प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सेवायोजन विभाग की पहल लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। सोमवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून परिसर में आयोजित लघु रोजगार मेले में 39 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन किया गया, जबकि 23 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिए। रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। रोजगार मेले…
Read More
मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी

मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी

रुड़की 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशभर में जनसहयोग से किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। साथ ही नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में…
Read More
मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

  चंपावत, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले को स्वास्थ्य एवं पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री एमआरआई सेवा का शुभारंभ करने के साथ ही कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन सोमवार सुबह 9:15 बजे एसएसबी हेलीपैड, चंपावत में होगा। इसके बाद वह सुबह 9:30 बजे एमआरआई सेंटर पहुंचेंगे, जहां एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे तथा संबंधित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे एमआरआई सेंटर से बस अड्डा चंपावत के लिए रवाना…
Read More
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

  रामनगर, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रामनगर आगमन पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री का प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। हेलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने करीब पाकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने उनके साथ सेल्फी तथा समूह फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने…
Read More
लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

  खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा स्थित लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से विकास योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं और इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शारदा कॉरिडोर और शारदा रिवर फ्रंट…
Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

काशीपुर। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एक दिवसीय काशीपुर भ्रमण के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क, एस्कॉर्ट फार्म स्थित सिडकुल क्षेत्रीय कार्यालय, सिडकुल हेमपुर नेपा फार्म, काशीपुर-रामनगर फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा काशीपुर बाईपास रिंग रोड परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। फोर लेन स्वीकृत काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं काशीपुर बाईपास रिंग रोड के निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग, हरीश पंगती ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के 5.75 किमी…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में बच्चों से किया आत्मीय संवाद, जनसमस्याएं भी सुनीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में बच्चों से किया आत्मीय संवाद, जनसमस्याएं भी सुनीं

रामनगर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पहुंचे। उनके आगमन पर मंडलायुक्त  दीपक रावत, आईजी  निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री के बच्चों के बीच पहुंचते ही उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी एवं समूह फोटो खिंचवाए तथा आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अनुशासित जीवन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा…
Read More
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान

रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान

  देहरादून 27 जून। देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली रिस्पना नदी के पुनर्जीवन, संरक्षण और सौंदर्यीकरण अभियान को नई गति देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा व्यापक पर्यावरणीय मिशन है, जिसे मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि रिस्पना नदी के लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र में गिरने वाले सभी नालों और कूड़ा निस्तारण स्थलों का…
Read More
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी

सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी

    हरिद्वार, 27 जून। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंगदान को वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टियों से समझने की आवश्यकता है तथा इसे जनआंदोलन बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति त्याग, समर्पण, सेवा और परमार्थ की महान परंपरा पर…
Read More