Blog

शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

  हरिद्वार, 27 जून। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री शैलदीदी से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन, संस्कार निर्माण और जनकल्याण के कार्यों में गायत्री परिवार की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री…
Read More
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..

पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..

  देहरादून 27 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील से प्रेरित होकर साइकिल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने वाले भाजपा कार्यकर्ता नवीन ठाकुर का केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार को उत्साहवर्धन किया। नवीन अब तक करीब चार हजार किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाकर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चुके हैं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नड्डा के आगमन के दौरान नवीन ठाकुर साइकिल से ही वहां पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी मौजूद रहे।…
Read More
मुख्यमंत्री ने ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में गिनाई विकास की उपलब्धियां, कहा उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन

मुख्यमंत्री ने ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में गिनाई विकास की उपलब्धियां, कहा उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन

रुद्रपुर, 26 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुद्रपुर के एक स्थानीय होटल सभागार में न्यूज 18 समूह द्वारा आयोजित ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति, आधारभूत संरचना, रोजगार, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था तथा सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का प्रमुख ग्रोथ इंजन है और इस जनपद से उनका विशेष आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर आज प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है तथा राज्य…
Read More
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पर कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पर कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

देहरादून 25 जून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 28 जून 2026 के सफल आयोजन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य…
Read More
बैंकों की लापरवाही पर डीएम आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

बैंकों की लापरवाही पर डीएम आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून 25 जून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता को अनावश्यक रूप से परेशान करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक रोजगारपरक योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए जिले के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) एवं जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि…
Read More
मानसून की तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश

मानसून की तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश

देहरादून 25 जून। प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर की सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। जनपद मुख्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं। मानसून के दौरान सड़कों के अवरुद्ध होने से बड़ी संख्या में लोगों को मार्ग खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में हमें सतर्क रहना चाहिए और सड़कों को खोलने में तत्परता दिखाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग भी तैयार रखने चाहिए। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई भवन सभागार में आयोजित लोक…
Read More
संजय कॉलोनी में विशेष कल्याणकारी शिविर आयोजित, 300 से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा

संजय कॉलोनी में विशेष कल्याणकारी शिविर आयोजित, 300 से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा

देहरादून,24 जून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशानुसार पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में पहुंचे 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच उपरांत आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयों…
Read More
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी

प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, 24 जून। भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने पार्टी को अजेय बनाया है। उन्होंने प्रकोष्ठों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएं। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है और विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा तथा सरकार की योजनाओं को पहुंचाने…
Read More
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

  देहरादून, केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को विकास कार्यों के लिए बड़ी सौगात देते हुए “पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता एसएएसआई योजना” के तहत कुल 2355.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे राज्य में आधारभूत संरचना और विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एसएएसआई योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को 71.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त इसी योजना के तहत संचालित “प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)” के अंतर्गत राज्य के लिए 2283.60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन दोनों मदों…
Read More
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

  देहरादून 24 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ अभिनेता को अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया तथा अमर उजाला उत्तराखंड अचीवर्स विशेषांक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि के नेतृत्व में राज्य सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में जीईपी (ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट) के आकलन की व्यवस्था शुरू की गई है तथा इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय से विकास कार्यों को गति…
Read More