19
Mar
देहरादून, 19 मार्च । जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि छापेमारी में पकड़े गए अवैध गैस सिलेंडरों को संबंधित एजेंसी से ट्रेस कर एजेंसी स्वामी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए सीधे जेल भेजा जाए। प्रशासन ने जिले की सभी गैस एजेंसियों पर अधिकारियों की तैनाती कर…