04
Jul
देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए 7 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र जमा करना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अभी तक सत्यापन नहीं कराने वाले मतदाताओं से तत्काल अपने बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की है। डीएम ने बताया कि जिले के 13.76 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 11.86 लाख से अधिक मतदाता गणना प्रपत्र जमा कर चुके हैं। इनमें 99.98 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है। हालांकि, 1,90,588 मतदाताओं ने अभी तक गणना…
