admin

2720 Posts
चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…

चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…

चम्पावत, 12 मार्च । पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। तहसील चम्पावत के ग्राम राकड़ीफुलारा में चिन्हित भूमि को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड के नाम हस्तांतरित करने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सैनिक कल्याण अनुभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त आख्या एवं संस्तुति के आधार पर लोक प्रयोजन के लिए कुल 0.300 हेक्टेयर भूमि सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग को हस्तांतरित की गई है। इस भूमि पर एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स के निर्माण से पूर्व सैनिकों, वीर…
Read More
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पार्किंग व सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने नेशनल लैंडस्लाइड रिस्क मिटीगेशन प्रोग्राम (NLRMP) के अंतर्गत संभावित जोखिम वाले भू-स्खलन क्षेत्रों के न्यूनीकरण के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन भी दिया है। इसके अलावा विभिन्न जनपदों के राजकीय औद्योगिक आस्थानों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए एमएसएमई अवस्थापना…
Read More
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश

देहरादून, 12 मार्च 2026। जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में तेल कंपनियों के अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एलपीजी गैस का अवैध संग्रहण, कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसियों को सील किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और बीएनएस के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि गैस वितरण से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आपदा…
Read More
हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं के विस्तार पर धामी सरकार का बड़ा फैसला…

हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं के विस्तार पर धामी सरकार का बड़ा फैसला…

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड सरकार अब प्रदेश में जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन को जानकारी दी कि प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल की सफल मेजबानी के साथ उत्तराखंड ने 103 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि ने प्रदेश को…
Read More
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था…

पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था…

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पूर्व उपनल कर्मियों को राहत देते हुए वर्ष 2026–27 के बजट में समान कार्य के लिए समान वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने इस मद में 289 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपनल कर्मियों ने विभिन्न विभागों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी सोच के…
Read More
भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का अग्निवीर कैडेट्स से संवाद, भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा…

भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का अग्निवीर कैडेट्स से संवाद, भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा…

भराड़ीसैंण 10 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। इस दौरान कैडेट्स ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सहजता से जवाब दिया। संवाद के दौरान कैडेट शंकर सिंह राणा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के कारण उन्होंने सेना के जीवन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि सेना में जाना अत्यंत सम्मान की बात है और वे स्वयं भी सैनिकों के अनुशासन व समर्पण से प्रेरणा लेकर प्रदेश की देवतुल्य…
Read More
नंदा देवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत, तैयारियां तेज : सतपाल महाराज

नंदा देवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत, तैयारियां तेज : सतपाल महाराज

देहरादून/गैरसैंण 10 मार्च। उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हिमालयी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा के आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस यात्रा के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अब तक 109.65 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा के प्रथम सत्र 2026 के दूसरे दिन प्रश्नकाल में विधायक बृजभूषण गैराला के तारांकित प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि यह यात्रा प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित…
Read More
टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…

टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…

चम्पावत, 10 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर क्षेत्र के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए छह राजकीय विद्यालयों के परिसरों की भूमि को विद्यालयी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस फैसले से लंबे समय से भूमि अभिलेखों में नाम दर्ज न होने के कारण प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना कर रहे विद्यालयों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर)…
Read More
चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…

चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…

देहरादून, 10 मार्च । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर द्वारा आयोजित प्रेस टूर के तहत उड़ीसा से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा है। इस दौरे का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से मीडिया को अवगत कराना है। प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना और सूचना सहायक विकास रंजम दलाई के नेतृत्व में उड़ीसा के विभिन्न मीडिया संस्थानों के अनुभवी पत्रकार इस दौरे में शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल अगले चार दिनों तक उत्तराखंड में केंद्र…
Read More
जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…

जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…

देहरादून, 09 मार्च। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की कुल 170 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, असहाय और जरूरतमंद लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हर प्रकरण में की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए। जनता दर्शन…
Read More