18
Mar
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन देहरादून ने सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल की है। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जनपद के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” के तहत स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत सभी विद्यालयों में स्मार्ट टीवी की आपूर्ति हो चुकी है और उनके इंस्टालेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में लार्ज स्केल पर पहल करते हुए 168 विद्यालयों में कुल 884 स्मार्ट टीवी स्थापित किए जा रहे हैं। इस परियोजना पर…