27
Sep
देहरादून। दिल्ली-देहरादून हाईवे के मौहब्बेवाला क्षेत्र स्थित ब्लैक स्पॉट पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए धर्मपुर विधायक विनोद चमोली एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ दुर्घटनाओं के कारणों और उनके स्थायी समाधान पर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि उक्त ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटनाओं में ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग प्रमुख कारण हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन पर प्रभावी नियंत्रण…
