25
Sep
देहरादून। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे अथवा बर्खास्तगी की मांग की। सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए सवालों…
