मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय घेराव, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

Share on Social Media


देहरादून। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे अथवा बर्खास्तगी की मांग की। सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।


कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए सवालों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। पार्टी ने विशेष रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक विक्रम सिंह नेगी  नवीन जोशी,अश्वनी बहुगुणा,कवीद्र ईष्टवाल, महेन्द्र नेगी प्रतिमा सिंह, सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *