सचिवालय घेराव की तैयारियों को लेकर नवीन जोशी ने इंदिरापुरम में किया जनसंवाद,कल 25 सितंबर को बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

Share on Social Media


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 25 सितंबर को आयोजित किए जा रहे सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने इंदिरापुरम क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया।

जनसंवाद के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। 25 सितंबर को आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम भी जनसरोकारों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में सचिवालय घेराव में शामिल होंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद कांग्रेस की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना कांग्रेस की प्राथमिकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *