admin

3017 Posts
आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर गणेश गोदियाल ने लिया राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर गणेश गोदियाल ने लिया राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा

चाकीसैंण,पौड़ी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने दो दिवसीय श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान पाबौ एवं थलीसैंण ब्लॉक के विभिन्न आपदाग्रस्त गांवों का सघन भ्रमण कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने डोबरा, डूंगरी, रिखोली सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति एवं राहत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। आपदाग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों…
Read More
नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री धामी

नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में रहा है। राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को नई शिक्षा नीति की मूल भावना के अनुरूप अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारपरक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल निर्माण, नवाचार और स्थानीय ज्ञान एवं संस्कृति को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष बल देती है। उत्तराखण्ड में इसके प्रावधानों को धरातल पर उतारने के लिए प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण…
Read More
सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा भ्रमण पर रवाना हुआ युवाओं का दल, मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ

सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा भ्रमण पर रवाना हुआ युवाओं का दल, मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय, देहरादून से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा यात्रा पर हरियाणा भ्रमण के लिए जा रहे युवाओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से यात्रा के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए उनके दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, स्थानीय विशेषताओं, विकास कार्यों तथा नवाचारी पहलों को करीब से जानने और समझने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे अनुभव युवाओं के ज्ञान और दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के साथ ही विभिन्न राज्यों…
Read More
5 से 11 अक्टूबर तक रेंजर ग्राउंड में सजेगा भव्य ‘सरस फूड फेस्टिवल’

5 से 11 अक्टूबर तक रेंजर ग्राउंड में सजेगा भव्य ‘सरस फूड फेस्टिवल’

देहरादून। राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक रेंजर ग्राउंड में आगामी 5 से 11 अक्टूबर तक सात दिवसीय ‘सरस फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। फेस्टिवल में उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के साथ हस्तशिल्प, हथकरघा और स्थानीय स्वदेशी उत्पादों की विविधता देखने को मिलेगी। महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने तथा आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया…
Read More
छात्रसंघ चुनावों में पुलिस-प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध

छात्रसंघ चुनावों में पुलिस-प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों में चल रहे छात्रसंघ चुनावों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन के कथित दुरुपयोग को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित छात्र संगठनों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को दबाव में लेने तथा चुनावी गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए पुलिस कार्रवाई का सहारा लिया जा रहा है। छात्रसंघ चुनावों के दौरान देहरादून और अन्य स्थानों पर पुलिस एवं छात्र संगठनों के बीच विवाद की खबरें भी सामने आई हैं।गणेश गोदियाल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लोकतांत्रिक मूल्यों,…
Read More
पारंपरिक धारा-नौलों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित

पारंपरिक धारा-नौलों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित

देहरादून। उत्तराखण्ड की प्राचीन जल विरासत और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) की ओर से जलागम प्रबंधन निदेशालय, देहरादून में “पारंपरिक धारा-नौलों का वैज्ञानिक, वास्तुकलात्मक संरक्षण एवं पुनरुद्धार” विषय पर राज्य स्तरीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश के सभी 13 जिलों से पहुंचे सोशल कॉर्डिनेटर्स एवं कनिष्ठ अभियंताओं ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला में SARRA की एसीईओ कहकशां नसीम ने कहा कि धारा और नौले उत्तराखण्ड में जलापूर्ति के पारंपरिक साधन होने के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और प्राचीन स्थापत्य परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इनके…
Read More
मतदाता सूची के दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक, अंतिम प्रकाशन 3 अक्टूबर को

मतदाता सूची के दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक, अंतिम प्रकाशन 3 अक्टूबर को

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 28 सितंबर तक पूर्ण कर ली जाएगी। इसके बाद आगामी 3 अक्टूबर 2026 को प्रदेश…
Read More
ट्रेकर्स एवं माउंटेनियर्स के रेस्क्यू अभियान की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता

ट्रेकर्स एवं माउंटेनियर्स के रेस्क्यू अभियान की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली प्रवास से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचे और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान फंसे ट्रेकर्स एवं माउंटेनियर्स के लिए संचालित राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की अद्यतन जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि फंसे प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता हो। उन्होंने मौसम एवं भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सभी उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा रेस्क्यू अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने…
Read More
सीटू की विस्तारित जिला कमेटी की बैठक में आगामी आंदोलनों की रणनीति तय

सीटू की विस्तारित जिला कमेटी की बैठक में आगामी आंदोलनों की रणनीति तय

देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) देहरादून की विस्तारित जिला कमेटी की बैठक आज सीटू के राज्य कार्यालय, गांधीग्राम, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में सीटू के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कॉमरेड के. एन. उमेश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सीटू उत्तराखंड के राज्य अध्यक्ष महेंद्र जखमोला और राज्य महासचिव राजेन्द्र नेगी भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एस. एस. नेगी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री लेखराज ने किया। इस दौरान विभिन्न संबद्ध यूनियनों के पदाधिकारियों ने श्रमिकों की वर्तमान समस्याओं, संगठन के विस्तार तथा आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से…
Read More
मुख्यमंत्री ने सुना ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण,कहा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को प्रेरित करता है प्रधानमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने सुना ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण,कहा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को प्रेरित करता है प्रधानमंत्री का संदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, उपलब्धियों और प्रेरणादायी कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ ही नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तराखण्ड के सीमांत क्षेत्रों का विशेष उल्लेख किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री ने जनगणना के प्रथम चरण के तहत उत्तराखण्ड के…
Read More