उत्तराखंड

जसपाल राणा का निधन देश एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति : गणेश गोदियाल

देहरादून, 12 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने देश के गौरव एवं प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। अपने शोक संदेश में गणेश गोदियाल ने कहा कि जसपाल राणा का असामयिक निधन प्रदेश एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने निशानेबाजी के क्षेत्र में देश का मान-सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ युवा एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। खेल जगत में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का निधन केवल खेल जगत ही…
Read More
गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार : डीएम

गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार : डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग को 18 वर्ष तक के बच्चों की पहचान कर शीघ्र सूची उपलब्ध कराने को कहा है। डीएम ने बताया कि चिन्हित बच्चों का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके के तहत निःशुल्क कराया जाएगा। जिन बीमारियों का उपचार इस योजना में संभव नहीं होगा, उनके लिए अन्य वित्तीय संसाधनों एवं राइफल फंड का उपयोग किया जाएगा। जनपद में अब तक 12 गंभीर रूप से…
Read More
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…

नई दिल्ली, 11 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन एवं दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की आधारशिला मानव पूंजी है और इसी सोच के अनुरूप राज्य सरकार शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार तथा युवा सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिकीकरण, स्मार्ट…
Read More
हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

  देहरादून, 11 जून। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की कार्यकारी समिति की 70वीं बैठक में हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए प्रस्तावित “एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना” को मंजूरी देते हुए 115.61 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना पूर्णतः केंद्रीय क्षेत्र के अंतर्गत संचालित की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य कुंभ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वीकृत परियोजना के तहत मेले में 13,915 शौचालय, 8,065 यूरिनल और 2,000 स्नानगृह स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके। ठोस…
Read More
स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

देहरादून, 11 जून। जिलाधिकारी डाक्टर आशीष चौहान ने जनपद में स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और परिणामकारी बनाने के लिए सभी नगर निकायों, कैंटोनमेंट बोर्डों और जिला पंचायत को कूड़ा निस्तारण हेतु अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठान और निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर निगरानी की जाएगी तथा अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार से आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए सभी विभागों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों…
Read More
18 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण पूरा करें : विजय कुमार जोगदाडे

18 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण पूरा करें : विजय कुमार जोगदाडे

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदाडे ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद देहरादून के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभावार विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान  प्रगति की समीक्षा की। बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर आरओ एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ईआरओ उपस्थित रहे। उन्होंने सभी आरओ एवं ईआरओ को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल दो बार पोर्टल पर लॉगिन कर एसआईआर कार्यों की समीक्षा करें तथा प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 18 जून 2026 तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण का कार्य पूरा कर संबंधित विवरण पोर्टल पर अद्यतन किया जाए। साथ…
Read More
राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां पूरी, जिलाधिकारी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां पूरी, जिलाधिकारी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

देहरादून। जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित 12 एवं 13 जून के उत्तराखंड दौरे की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को राष्ट्रपति निकेतन एवं राष्ट्रपति आशियाना परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राष्ट्रपति 12 जून को राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विकसित किए जा रहे 132 एकड़ क्षेत्रफल के राष्ट्रपति उद्यान का अवलोकन करेंगी। वहीं 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को व्यवस्थाएं त्रुटिहीन रखने तथा बिजली, पेयजल,…
Read More

राष्ट्रीय एवं राज्य महत्व की परियोजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय एवं राज्य महत्व की विकास परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने के लिए वन भूमि हस्तांतरण के मामलों का आपसी समन्वय से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास परियोजनाओं के सर्वेक्षण एवं क्रियान्वयन के दौरान वन संपदा को न्यूनतम क्षति पहुंचाने का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांतरण आवश्यक है, उनके लिए प्रतिपूरक वनीकरण (सीए) भूमि का समयबद्ध…
Read More

नीट (यूजी)-2026 पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा

देहरादून। राज्य सरकार ने नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उत्तराखण्ड के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सचिव परिवहन बृजेश कुमार सन्त द्वारा प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा केवल उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा के लिए नीट (यूजी)-2026 का वैध प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह सुविधा उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित साधारण श्रेणी की बसों में तथा परीक्षा केंद्र के…
Read More
मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : जिलाधिकारी

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी मुख्यमंत्री घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर युद्धस्तर पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट करें। शासन स्तर पर स्वीकृति अथवा अन्य कारणों से लंबित प्रस्तावों के संबंध में विभागीय अधिकारी उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी प्रगति सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों…
Read More