10
Jul
बरसात के चलते हाईवे व संपर्क मार्गां पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से के चलते हाईवे व संपर्क मोटर मार्ग पर अब सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही वाहनों का संचालन होगा। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि बीते शनिवार को रात आठ बजे सोनप्रयाग से एक यात्री वाहन ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था जो गूलर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन को रात को जाने की अनुमति कैसे और किस स्तर पर मिली, इसके बारे में सभी बैरियर प्वाइंट से जानकारी मांगी गई है। बरसाती सीजन में…