21
May
भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वालों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी के बीच बीएसएफ ने अमृतसर में भारत पाकिस्तान सीमा पर करीमपुरा गांव के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहा था और इसी दौरान मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने उसे दबोच लिया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताया। वह लाहौर का रहने वाला है और उसकी उम्र 65 साल है। तलाशी के दौरान उसके पास से 330 रुपए की पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई। इसके अलावा कुछ…
