14
Aug
देहरादून। उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद देहरादून जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए रोग की रोकथाम हेतु समन्वित और सतर्क कार्यवाही के निर्देश दिए। एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो पक्षियों को प्रभावित करती है और दुर्लभ मामलों में मनुष्यों में भी फैल सकती है। एहतियातन, जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि 3 दिन के भीतर जिले के सभी पोल्ट्री फार्म से रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएं और नियमित निगरानी रखी जाए। रैपिड…
