05
Oct
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने में उच्चतम ‘ग्राउंडिंग अनुपात’ हासिल करने पर उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य’ की श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य में शहरी क्षेत्रों के पात्र एवं आवासविहीन परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री तोखन साहू ने उत्तराखण्ड को…
