27
Feb
खटीमा उधमसिंह नगर 27 फरवरी।पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है, जो समाज को प्रेम, सद्भाव और समरसता के सूत्र में पिरोता है। सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान, खटीमा में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने सहभागिता कर जनसमुदाय को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा और पूरा परिसर रंगों व उत्साह से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली और थारू होली गायन में भाग लेकर लोगों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। समारोह को संबोधित करते…