20
Feb
देहरादून, 20 फरवरी। पर्यटन नगरी मसूरी में यातायात व्यवस्था सुधारने और पर्यटकों को सुगम आवागमन सुविधा देने के लिए 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट जल्द संचालित होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन और आरईसी फाउंडेशन लिमिटेड के बीच इसी माह समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल के आग्रह पर आरईसी के प्रबंध निदेशक एवं भारत सरकार के अपर सचिव स्तर के अधिकारी देहरादून पहुंचकर औपचारिक एमओयू करेंगे। कार्यक्रम में मसूरी के स्थानीय विधायक और रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर आरईसी फाउंडेशन ने सीएसआर मद से 3.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस…