16
Feb
देहरादून, 16 फरवरी । कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रशासन की तत्परता का असर साफ दिखा। कुल 163 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरण-पोषण, बैंक ऋण, आर्थिक सहायता और सेवा संबंधी मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से अवगत कराया जाए। इंद्रानगर निवासी विधवा सुनीता ने आर्थिक तंगी और बच्चों के पालन-पोषण में कठिनाई बताते हुए सहायता की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शस्त्र को रायफल क्लब फंड से मदद देने तथा समाज…