admin

2720 Posts

गढ़वाल राइफल्स की मानवीय परंपरा—विकलांग आश्रित तक पेंशन सहायता का अनुकरणीय उदाहरण

देहरादून। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर एवं अभिलेख कार्यालय, लैंसडाउन से आए सुबेदार क्लर्क एस.एस. बोरा तथा उनके साथ सुबेदार मेजर विक्रम सिंह कण्डारी के द्वारा  पोस्ट ऑफिस रोड, क्लेमेनटाउन, देहरादून ग्राफिक एरा नं. 2 गेट के समीप 7वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के नायक स्व. मंगल सिंह के विकलांग पुत्र नरेंद्र सिंह के नाम पेंशन (PPO) से संबंधित कागजात सुपुर्द किए गए। नरेंद्र सिंह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी तथा उनके परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। उनके घर तक पहुंचने के लिए भी विशेष मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे कठिन हालात में स्वयं पहुंचकर सहायता देना गढ़वाल…
Read More
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…

रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…

देहरादून 11 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में प्रस्तावित और निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि टनल के साथ बनने वाले एस्केप टनल को भविष्य में समानांतर सड़कों (पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित करने की व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन में निर्मित एस्केप टनल के संभावित उपयोग पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना पर भी काम करने के निर्देश दिए। बुधवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने टनकपुर–बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को…
Read More
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां अक्टूबर माह तक पूर्ण कर ली जाएं। कुंभ की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे हों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। शासन स्तर पर कोई भी फाइल लंबित न रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि…
Read More

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में उत्तराखण्ड संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति की प्रेस वार्ता

देहरादून,10 फरवरी। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दिनांक 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के संदर्भ में आज उत्तराखण्ड संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति द्वारा देहरादून में एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सीटू के प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र सिंह नेगी, एटक के प्रांतीय महामंत्री अशोक शर्मा, सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज तथा बस्ती बचाओ आंदोलन के संयोजक अनंत आकाश ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान, जब पूरा देश गंभीर संकट…
Read More

जनता दरबार में 195 शिकायतों का निस्तारण, कमजोर वर्ग की समस्याओं पर जिलाधिकारी सविन बंसल सख्त

देहरादून 09 फरवरी 2026 (सू.वि.)।जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता, रोजगार, शिक्षा, एडीए, नगर निगम सहित कुल 195 जनशिकायतें एवं समस्याएँ प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान समाज के कमजोर, बुजुर्ग एवं पीड़ित वर्ग की समस्याएँ प्रमुखता से सामने आईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुना और स्पष्ट किया…
Read More

देहरादून में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जिला प्रशासन ने सभी निर्माण एवं रोड कटिंग अनुमतियाँ कीं निरस्त

देहरादून, दिनांक 09 फरवरी। शहर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण एवं रोड कटिंग कार्यों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए बड़ा निर्णय लिया है। माह जनवरी में आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा कंट्रोल रूम द्वारा दी गई समस्त कार्यालयीन अनुमतियों सहित सभी निर्माण कार्य अनुमतियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे एक दिवस के भीतर कार्यक्षेत्र से अपनी समस्त मशीनरी, निर्माण सामग्री आदि हटाएं तथा 10 दिनों के भीतर सड़कों को पूर्व स्थिति में बहाल करें।अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधीक्षण…
Read More
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

देहरादून 09 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतत हिमालयी पर्यावरण पुरस्कार 2025-26 से जयेंद्र सिंह राणा और संजय सत्यवली को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया। उनकी सोच हिमालय की चोटियों जैसी ऊंची और सेवा-भाव घाटियों जैसा गहरा था। उन्होंने कहा कि हिमालय की रक्षा, भारतीय सभ्यता और देश के भविष्य की…
Read More
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

खटीमा, 07 फरवरी 2026 । बिरिया मझोला खटीमा में आयोजित स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला नगला तराई खटीमा और उजालिकोट टनकपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नगला तराई की टीम ने 108 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उजालिकोट ने रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर…
Read More
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश… 

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश… 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। ऐसी फिल्मों से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए इन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के…
Read More
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

चम्पावत, 07 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास को नई गति देते हुए ₹300 करोड़ से अधिक लागत की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट (शारदा कॉरिडोर) परियोजना क्षेत्र के विकास का मजबूत आधार बनेगी और टनकपुर को पर्यटन, आस्था तथा आधुनिक सुविधाओं के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री ने शारदा घाट पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान, डिजास्टर रेजिलिएन्स के लिए इकोलॉजिकल कॉरिडोर, विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण व सुधारीकरण, बाढ़ सुरक्षा कार्य, हेलीपैड निर्माण, महाविद्यालयों में परीक्षा हॉल, विश्वविद्यालय परिसर में पुस्तकालय व मिनी…
Read More