28
Jul
देहरादून, 28 जुलाई। प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित पुलिया के टूटने की खबरें भ्रामक निकलीं। पुलिस, प्रशासन और तकनीकी टीम के संयुक्त निरीक्षण में पुलिया का मुख्य ढांचा पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर सड़क को सुचारु करने के निर्देश दिए। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पुलिया से जुड़ी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसी के चलते पुलिया टूटने की अफवाह फैल गई, जिसे प्रशासन ने पूरी तरह खारिज कर दिया।…
