Rudraprayag News: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में कोहरा, बारिश से बढ़ी ठंड, यात्रा जारी

Share on Social Media

केदारनाथ में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण धाम और आसपास के क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ में भी हल्की बारिश लगी है।

Fog and rain lead to a drop in temperature at Kedarnath and Badrinath shrines pilgrimage continues

 

केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम शनिवार सुबह से कोहरे की चादर देखी गई। लगातार बारिश के कारण दोनों धामों और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि यात्रा जारी है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है।

केदारनाथ यात्रा प्रशासन की निगरानी में सुचारु रूप से संचालित हो रही है। अब तक 14,14,590 से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा भक्तों के उत्साह को दर्शाता है। धाम में लगातार बारिश और कोहरे से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। इसके बावजूद भक्त आस्था के साथ दर्शन कर रहे हैं। डीएम विशाल मिश्रा ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा जारी है। पिछले दो दिनों में बारिश के अलर्ट की वजह से यात्रा थोड़ी देर के लिए रोक दी गई थी और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया था।

कहा कि हमारी टीम प्रस्तावित कांवड़ यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है। हम इसे मॉनिटर करेंगे और पुलिस को भी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

बदरीनाथ धाम का हाल
बदरीनाथ धाम में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। हल्की बारिश भी लगातार हो रही है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, यात्री सुगमता से बदरी विशाल के दर्शन कर पा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *