21
Jul
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को सम्मानित किया। इस दौरान उनके प्रशिक्षकों बृजेंद्र मल और ललित कुँवर को भी सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उनकी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध…
