admin

2720 Posts
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी के अवसर पर देहरादून के लोकभवन ऑडिटोरियम में आयोजित 16वें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में जनपद रुद्रप्रयाग को ‘State Best Electoral Practices Award–2026’ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्री-एसआईआर (Pre-Special Intensive Revision) के दौरान मतदाताओं के सुव्यवस्थित, सटीक एवं तकनीकी आधार पर किए गए मैपिंग कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जनपद को यह सम्मान मिला। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को मंच पर सम्मानित किया गया। जनपद में मतदाता मैपिंग की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग…
Read More
गणतंत्र दिवस को भव्य एवं गरिमामय बनाने हेतु देहरादून में सभी तैयारियाँ पूर्ण

गणतंत्र दिवस को भव्य एवं गरिमामय बनाने हेतु देहरादून में सभी तैयारियाँ पूर्ण

देहरादून :राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से मनाने हेतु राजधानी देहरादून में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रविवार को जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य मंच सहित प्रत्येक ब्लॉक में माननीय अतिथियों, माननीय विधायकों, दायित्वधारियों एवं गणमान्य नागरिकों के सुगम आगमन तथा बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों के लिए विशेष एवं सम्मानजनक…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भरत मंदिर, ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 – मैथिली ठाकुर नाइट में सम्मिलित हुए। गंगा के पावन तट पर आयोजित इस भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा देश-प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पतित-पावनी मां गंगा के श्रीचरणों में नमन करते हुए कहा कि मधुबनी की शान, भजनों एवं लोकगीतों की स्वर साधिका तथा देश की सबसे युवा विधायक सुश्री मैथिली ठाकुर जैसी प्रतिभा का योगनगरी ऋषिकेश की पावन धरा पर आगमन सभी…
Read More
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24 जनवरी 2026 को न्याय पंचायत सारी के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कोठगी में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर पात्र लाभार्थियों…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी प्रशासनिक निर्णयों के परिणामस्वरूप नैनीताल जनपद की बहुप्रतीक्षित कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातीघाट) परियोजना तेजी से अपने निर्णायक चरण की ओर अग्रसर है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने नैनीताल भ्रमण के दौरान इस महत्वपूर्ण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी यात्रा एवं पर्यटन सीजन से पूर्व बाईपास मार्ग को पूर्ण कर यातायात के लिए खोलना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्री…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान पंडित पुरुषोत्तम गौड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ अन्य ज्योतिष आचार्यों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह प्राचीन और दिव्य ज्ञान में छिपे वैज्ञानिक रहस्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का अद्भुत प्रयास है। इस पहल से निकलने वाला निष्कर्ष मानव जीवन और सामाजिक समस्याओं के निराकरण के साथ राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए सार्थक मार्गदर्शन प्रदान होगा। उन्होंने…
Read More
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव…
Read More
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन

डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन भानियावाला में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। वरिष्ठ नेता केंद्रपाल सिंह ने कहा कि यूकेडी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल ने कहा कि यूकेडी की विचारधारा और नीतियों को पर्चा एवं जनसंपर्क के माध्यम से हर नागरिक तक पहुंचाया जाएगा। प्रमिला रावत ने कहा कि दल में अनुशासन सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में सौम्य चौधरी, धर्मवीर सिंह…
Read More
धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

प्रदेश में सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम आम जनता के लिए अत्यंत प्रभावी और भरोसेमंद सिद्ध हो रहा है। इस अभिनव पहल के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत आज कुल 7 कैम्पों का आयोजन किया गया, जिनमें 2933 नागरिकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाओं और समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि जनता इस पहल…
Read More
मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुम्भ मेले की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गो, सड़कों, स्थायी रैन बसेरों एवं विभिन्न विभागों के भवनों, पार्को आदि के निर्माण हेतु ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड बहादराबाद में Pilgram Friendly Facilities and Access Development at Chandi Devi Mandir Development Plan (Phase1) के निर्माण कार्य हेतु ₹ 3.53 करोड़ एवं कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत Pilgram Friendly Facilities and Access Development at Mansa Devi Tample (Route 1&2)…
Read More