07
Apr
देहरादून, 7 अप्रैल। पश्चिम एशिया में जारी घटनाक्रमों के बीच उत्तराखंड में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पीआईबी देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अपर आयुक्त पी.एस. पांगती ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में घरेलू गैस की आपूर्ति नियमित रूप से सुनिश्चित की जा रही है और 1 मार्च 2026 से अब तक 18 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर घरों तक पहुंचाए जा चुके हैं। राज्य में पेट्रोल और डीजल की भी कोई कमी नहीं…
