07
Oct
ऋषिकेश: मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देते हुए एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के पहले दिन सजीव लघु नाटक की प्रस्तुति द्वारा रोगियों और उनके तीमारदारों को इस संबन्ध में लाभकारी जानकारी देकर जागरूक किया गया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर 2025) के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश के मनोचिकित्सा विभाग द्वारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं आयुष विभाग के सहयोग से 11 अक्टूबर तक विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित…
