26
Apr
देहरादून, 26 अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संभावित घोषणा को देखते हुए जनपद में तैयारियों को गति दे दी गई है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों को अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गई। साथ ही नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं संशोधन हेतु प्रारूप-9, 10, 11, 11क एवं 11ख भी सौंपे गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया…
