17
Oct
उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन, एन.एच.एम. वॉरियर्स ने “संपूर्ण टीकाकरण- समझदारी दिखाएं, बच्चे का संपूर्ण टीकाकरण करवाएं” थीम के तहत आयकर विभाग को 5 विकेट से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की। आयकर विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 140 रन बनाए। उनकी ओर से बल्लेबाजों ने काफी प्रयास किया, लेकिन एन.एच.एम. वॉरियर्स की गेंदबाजी ने उन्हें रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एन.एच.एम. वॉरियर्स ने अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए धैर्यपूर्वक खेला और अंततः 5 विकेट से जीत हासिल की। सचिन रमोला की 41 बॉल पर 60 रन की बेहतरीन…
