08
Mar
रुद्रप्रयाग: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में शनिवार को जिला न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सचिव/सिविल जज (सी0डि0), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग रवि रंजन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 49 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 26,27,017 समझौता राशि वसूल की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग श्रीमती पारूल थपलियाल एंव सिविल जज (जू0डि0), बाह्य न्यायालय ऊखीमठ रोहित कुमार पाण्डेय की पीठ गठित की गयी जिसमें कुल 52 वादों का निस्तारण कर मुव0 48,54,000/-…
