30
Nov
नैनीताल । एक करोड़ की लागत से रामपुर रोड स्थित हल्द्वानी में निर्मित सिटी फारेस्ट (नगर वन) का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोकार्पण किया। सिटी फारेस्ट (नगर वन) पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफेद कबूतरों को उड़ा कर नगर की जनता को शांति और सद्भावना के साथ रहने का संदेश दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा नगर वन में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नगर में निवासरत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिता है। उन्होने कहा शहर की भागदौड़ के बीच…
