उत्तराखंड

उत्तराखंड ने लगाया पदकों का शतक, रचा इतिहास

उत्तराखंड ने लगाया पदकों का शतक, रचा इतिहास

38 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन से कुछ घंटे पूर्व ही उत्तराखंड ने पदकों का शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। कभी इतने पदक उत्तराखंड की झोली में आकर नहीं गिरे थे। उत्तराखंड का यह प्रदर्शन चमत्कारिक है और खेलों की दुनिया में असल वसंत खिलने का आभास करा रहा है। गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में सिर्फ 24 पदक उत्तराखंड ने जीते थे और पदक तालिका में वह 25 वें स्थान पर रहा था। इस बार पदकों की संख्या और पदक तालिका में उत्तराखंड की स्थिति दोनों में ही जबरदस्त उछाल…
Read More
जी.आर. डी. में मैनेजमेंट छात्रों ने लगाये विभिन्न फ़ूड स्टाल…

जी.आर. डी. में मैनेजमेंट छात्रों ने लगाये विभिन्न फ़ूड स्टाल…

देहरादून, 13 फ़रवरी 2025 – राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड देहरादून में आज मैनेजमेंट स्टूडेंट्स ने विभिन्न प्रकार के फ़ूड स्टाल लगाए एवं नवीनतम बिज़नेस आइडियाज साझा किये ! वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने मैनेजमेंट छात्रों के द्वारा दिए गए आइडियाज की सराहना की ! एवं अच्छे आइडियाज को पूर्ण सहयोग का आश्वसान दिया ! संस्थान के महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने कहा कि नई एजुकेशनल पालिसी में उद्यमिता की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है ! एवं संस्थान के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए रचनात्मक कार्यो में प्रतिभाग करना अत्यंत आवश्यक है…
Read More

उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने किया यूयूएसडीए के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण,सुव्यवस्थित ढंग से कार्यों को संचालित करने के दिए निर्देश

देहरादून(जिला सूचना कार्यालय)। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कुमकुम जोशी ने यूयूएसडीए के कार्यों से जनसामान्य को हो रही असुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के कड़े निर्देश दिए। हाल के दिनों में मोथोरावाला, हर्रावाला, कुआंवाला, मियांवाला, बंजारावाला, कैनाल रोड मोथोरावाला, रायपुर, मोहकमपुर सहित कई क्षेत्रों में सीवर एवं पाइपलाइन बिछाने के कार्य से जनता को हो रही समस्याओं की शिकायतें जिलाधिकारी को प्राप्त हो रही थीं। इन समस्याओं में सड़क पर खुले गड्ढे छोड़ना, मलबा और निर्माण सामग्री खुली छोड़ना, तथा मरम्मत कार्यों में देरी प्रमुख रूप से शामिल…
Read More
राज्य में पिछली घटनाओं में आई समस्याओं का ध्यान में रखते हुए आगे की योजनाएं बनाई जाए: मुख्यमंत्री

राज्य में पिछली घटनाओं में आई समस्याओं का ध्यान में रखते हुए आगे की योजनाएं बनाई जाए: मुख्यमंत्री

राज्य में वनाग्नि की चुनौतियों से समाधान के लिए वनाग्नि की पिछली घटनाओं में आई समस्याओं का ध्यान में रखते हुए आगे की योजनाएं बनाई जाए। वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सभी विभागों के साथ ही सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों और वन पंचायतों का भी वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में सहयोग लिया जाए। वनों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को आई.टी.पार्क देहरादून स्थित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में वनाग्नि नियंत्रण…
Read More
भारत ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 142 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज…

भारत ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 142 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज…

भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 142 रन से हराकर क्लीन स्वीप कर दिया है। मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 356 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवर में 214 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या ने अपना कमाल दिखाया। आज के मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज छह रन के…
Read More
डॉ. पी.टी. उषा ने NSF और SOA के गणमान्य व्यक्तियों से की मुलाकात…

डॉ. पी.टी. उषा ने NSF और SOA के गणमान्य व्यक्तियों से की मुलाकात…

देहरादून: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा ने आज राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में राज्य ओलंपिक संघ (SOA – State Olympic Association) और राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF- National Sports Federation) के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। इस विशेष बैठक में IOA की विभिन्न उप-समितियों और गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (GTCC) के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य भारत में खेलों की व्यवस्था को और मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत कोऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष मधुकांत पाठक द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. पी.टी. उषा के नेतृत्व की सराहना की…
Read More
मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन ‘मौली संवाद’ में की शिरकत…

मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन ‘मौली संवाद’ में की शिरकत…

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन अवसर पर ‘मौली संवाद: नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस सत्र की शुरुआत ‘देवभूमि बनी खेलभूमि’ गीत से हुई। इस कार्यक्रम में माननीय वन विभाग मंत्री सुबोध उनियाल, 38वें राष्ट्रीय खेल के सीईओ अमित सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा कि उत्तराखंड ने पूरे खेलों की मेजबानी अपने राज्य में की, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी बताया कि 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड 25वें…
Read More
प्रधानमंत्री जी की आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण प्रस्तावित…

प्रधानमंत्री जी की आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण प्रस्तावित…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 27 फरवरी को शीतकालीन यात्रा पर उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के भ्रमण पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस सिलसिले में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों की बैठक लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभाग अपनी तैयारियों का समय रहते पूरा करें और सौंपी गई जिम्मेदारियों को त्रुटिरहित ढंग से संपादित कर सभी व्यवस्थाओं का तय समय के भीतर चाक-चौबंद कर लें।…
Read More
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में क्रिटिकल मिनरल की खोज के सम्बन्ध में वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में क्रिटिकल मिनरल की खोज के सम्बन्ध में वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खनन विभाग को भारत सरकार तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के विज़न के अनुरूप खनिज संपदा में आत्मनिर्भरता बनाए रखने हेतु राज्य में खनिज संपदा की खोज के सम्बन्ध में वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में खनन विभाग, आईआईटी रुड़की, मोनाश यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया तथा उद्यम प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में दुर्लभ खनिजों ( Critical Mineral ) के अनुसंधान हेतु उत्तराखंड सरकार तथा आईआईटी रुड़की के मध्य भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खनन विभाग आईआईटी रुड़की तथा उद्यमियों…
Read More
उत्तराखण्ड की उन्नति शर्मा ने जूडो प्रतियोगिता के 63 क्रिगा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक…

उत्तराखण्ड की उन्नति शर्मा ने जूडो प्रतियोगिता के 63 क्रिगा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक…

देहरादून: उत्तराखण्ड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न राज्यों से आये खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान आयोजित की जा रही जूडो प्रतियोगिता में महिला वर्ग (63 किग्रा) का फाइनल मुकाबला आज उत्तराखण्ड तथा मध्यप्रदेश के खिलाडियों के मध्य खेला गया, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य की महिला जूडो खिलाडी उन्नति शर्मा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 63 किग्रा महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया गया। बता दें कि उन्नति शर्मा वन विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त है, उक्त वर्ग में मध्यप्रदेश की हिमांशी टोकस को रजत पदक…
Read More