15
Feb
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केदारनाथ यात्रा 2024 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसे उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा द्वारा जिलाधिकारी की ओर से अवॉर्ड प्राप्त किया। यह पुरस्कार केदारनाथ यात्रा 2024 के सफल संचालन, स्वच्छता, पारिस्थितिकी संतुलन, पशु कल्याण और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान प्रशासन ने स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिससे यात्रा मार्ग को इको-फ्रेंडली और प्रदूषण मुक्त बनाए…
