उत्तराखंड

प्रसिद्ध गढ़वाली हास्य कलाकार घनानंद का निधन,कला जगत में शोक की लहर

प्रसिद्ध गढ़वाली हास्य कलाकार घनानंद का निधन,कला जगत में शोक की लहर

  देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद नहीं रहे। अपनी अनोखी हास्य शैली से दर्शकों को हंसाने वाले घना भाई इस दुनिया को अलविदा कह गए, leaving behind a legacy of laughter and joy. वह कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन मंगलवार दोपहर अचानक आए दिल के दौरे से उनका निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। गंभीर हालत के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति सुधारने की कोशिश कर…
Read More
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में IED ब्लास्ट में दो सैनिक शहीद, एक घायल…

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में IED ब्लास्ट में दो सैनिक शहीद, एक घायल…

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने इस घटना की पुष्टि की और इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स का बयान सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया, “अखनूर सेक्टर के लालेअली क्षेत्र में बाड़ (फेंस) गश्त के दौरान संदिग्ध IED विस्फोट हुआ, जिसमें दो सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी। हमारी टुकड़ियां इलाके में दबदबा बनाए हुए हैं और तलाशी अभियान जारी है” व्हाइट…
Read More
मीडिया से लगातार संवाद बनाएं रखें सूचना अधिकारी : डीजी बंशीधर तिवारी

मीडिया से लगातार संवाद बनाएं रखें सूचना अधिकारी : डीजी बंशीधर तिवारी

मंगलवार को रिंग रोड देहरादून स्थित सूचना निर्देशालय में सूचना अधिकारी पद पर चयनित हुए 11 नए सूचना अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के समापन दिवस पर महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने नए सूचना अधिकारियों को भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनको संबोधित किया। महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने कहा सरकार एवं आमजन के बीच में संवाद के माध्यम से समन्वय स्थापित करने में सूचना अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। राज्य सरकार की प्रभावशाली महत्वपूर्ण एवं आमजन के लिए बनाई गई योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार एवं सही लाभार्थी तक योजना को पहुंचाने में भी…
Read More
उत्तराखंड में केंद्रीय बजट 2025 के खिलाफ वाम दलों का राज्यव्यापी विरोध अभियान 14-20 फरवरी

उत्तराखंड में केंद्रीय बजट 2025 के खिलाफ वाम दलों का राज्यव्यापी विरोध अभियान 14-20 फरवरी

  जनता की मूलभूत आवश्यकताओं से विश्वासघात है मोदी सरकार का बजट देहरादून। उत्तराखंड की तीन वामपंथी पार्टियां—भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) (CPI-ML)—ने तय किया है कि वे मोदी सरकार के जनविरोधी केंद्रीय बजट 2025-26 के खिलाफ 14 से 20 फरवरी तक राज्यव्यापी विरोध अभियान चलाएंगी। इस अभियान की शुरुआत राजधानी देहरादून के दीनदयाल पार्क में एक विशाल धरने से होगी। डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन वामपंथी दल राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा लागू की जा रही सांप्रदायिक एवं कॉर्पोरेट-परस्त नीतियों का भी विरोध करेंगे।…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर किया प्रतिभाग…

मुख्यमंत्री धामी ने कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर किया प्रतिभाग…

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टिहरी झील कोटी कॉलोनी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत आयोजित कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने 1000 मीटर हीट कयाकिंग मेन्स प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर एवं सोविनियर से सम्मानित किया। इस दौरान श्रीमती गीता धामी भी मौजूद रही। उक्त प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने स्वर्ण पदक, एसएससीबी ने रजत तथा दिल्ली ने कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि, वीरभूमि के बाद अब खेलभूमि के रूप में स्थापित हो रहा है।…
Read More
आखिर डीएम ने फिर लिया  जनभावना  के पक्ष में सख्त  डिसिजन, विवादित सुद्वोवाला  वाईन एवं बीयर  शॉप का  लाइसेन्स  निरस्त

आखिर डीएम ने फिर लिया जनभावना के पक्ष में सख्त डिसिजन, विवादित सुद्वोवाला वाईन एवं बीयर शॉप का लाइसेन्स निरस्त

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने विदेशी मदिरा व वाइन के फुटकर विक्री के लिए निर्गत प्रीमियम रिटेल वैण्डस शॉपिग मॉल्स /डिपार्टमेन्टल स्टोर लाईसेन्स संख्या- 84/2024-25 25-10-2024 जो ए-3 चकराता रोड़, सुद्धोवाला में स्थित Your Daily Basket Departmental Store, देहरादून का लाइसेन्स को आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 34 एवं 59 में प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए जिला आबकारी अधिकारी तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार ग्राम सुद्वोवाला के समीप वाईन एवं शॉप को बन्द किये जाने की सुनवाई के सम्बन्ध में पक्ष…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया…

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पत्रकार मंजुल माजिला के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार हर कदम पर परिजनों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को दिवंगत पत्रकार के परिजनों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने तय प्रावधान के अनुसार पत्रकार मंजुल माजिला के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के भी…
Read More
राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी…

राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी…

राष्ट्रीय खेल में पहली बार बीच कबड्डी को शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित शिवपुरी में गंगा तट पर आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बीच कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कल 9 फरवरी हुआ। खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय उत्तराखंड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी को दिया। उत्तराखंड बीच कबड्डी पुरुष टीम के कप्तान रविंद्र सिंह ने बताया कि वे पहले भी बीच कबड्डी खेल चुके हैं और कांस्य पदक जीत चुके हैं, लेकिन तब इसे राष्ट्रीय खेल में मान्यता नहीं मिली थी। महिला टीम की कप्तान पूजा…
Read More
प्रदेश कांग्रेस ने रायपुर और डोईवाला विधानसभा के कुछ प्रमुख क्षेत्रों को फ्रीज जोन से मुक्त करने की मांग कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस ने रायपुर और डोईवाला विधानसभा के कुछ प्रमुख क्षेत्रों को फ्रीज जोन से मुक्त करने की मांग कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी 'गुरूजी' के नेतृत्व में रायपुर और डोईवाला विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व आम जनता ने जिला अधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया। इस ज्ञापन में रायपुर विधानसभा और डोईवाला विधानसभा के कुछ प्रमुख क्षेत्रों—रांझावाला, नथुवावाला, नकरौंदा, बालावाला, तुनवाला, मियांवाला, रायपुर, सौडासरोली, भोपालपानी, कालीमाटी, बढासी, हर्रावाला एवं कुआंवाला को फ्रीज जोन से मुक्त करने की मांग की गई। फ्रीज जोन घोषित होने के बाद भी कोई महायोजना नहीं बनी गौरतलब है कि 22 मार्च 2023 को विधानसभा परिसर एवं राजकीय कार्यालय भवनों के निर्माण के लिए इस क्षेत्र…
Read More
राजकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी का राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

राजकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी का राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

उत्तरकाशी: आज राजकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हरि सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी में किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी के प्रधानाचार्य राजपाल पंवार जी एवं केसर सिंह नेगी द्वारा किया और स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी की व्याख्याता रसायन श्रीमती श्रद्धा परमार, व्याख्याता इलेक्ट्रिकल पंकज नेगी, व्याख्याता फार्मेसी श्रीमती रेखा राणा एवं एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी कृष्णा राणा तथा सुभाष पाल उपस्थित रहे। शिविर के पहले दिन NSS के स्वयंसेवियों द्वारा मत्स्य पालन केंद्र का अवलोकन कर गंगोरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया…
Read More