Blog

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित रेंजर्स ग्राउंड में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संतजनों, श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि संत समागम और हरि कथा का श्रवण जीवन का सर्वोच्च सौभाग्य होता है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल होना व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति और आत्मिक शांति की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य और उनका मार्गदर्शन जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा समाज में नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों…
Read More
चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां, 1350 चिकित्सा कर्मी होंगे तैनात

चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां, 1350 चिकित्सा कर्मी होंगे तैनात

देहरादून, 01 अप्रेल। महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड, डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी की जाएगी। इसके अलावा यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित होगी। आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक और सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्थाएं…
Read More
मुख्यमंत्री धामी से विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट…

मुख्यमंत्री धामी से विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट…

देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर विधायक मोहन माहरा, विधायक खजाना दास विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहन माहरा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और जनसमस्याओं के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री खजाना दास ने भी मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से भेंट कर राज्य सरकार की योजनाओं तथा अन्य समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। वहीं कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बंशीधर भगत ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात…
Read More
मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…

मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…

चम्पावत, 30 मार्च । जनपद चम्पावत के शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चम्पावत नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 679/2024 के अंतर्गत जायका रेस्टोरेंट के समीप बनाई जा रही इस मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹352.00 लाख निर्धारित की गई है। इससे पूर्व परियोजना के लिए कुल लागत का 40 प्रतिशत यानी ₹140.80 लाख की पहली किश्त जारी की जा चुकी थी। अब कार्यों में तेजी लाने…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चैती मेला कोष की धनराशि से मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण और मंदिर परिसर के विकास की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने चैती मेले में आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत महोत्सव है। उन्होंने…
Read More
महिला अपराधों में वृद्धि एवं बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर महिला कांग्रेस का सरकार पर हमला

महिला अपराधों में वृद्धि एवं बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर महिला कांग्रेस का सरकार पर हमला

देहरादून, 30 मार्च । उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने देश एवं प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध सरकार की विफल नीतियों और कमजोर कानून व्यवस्था का परिणाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में भाजपा से जुड़े कई नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं उनके करीबी लोगों पर दुष्कर्म, यौन शोषण और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं, लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकारें इन मामलों में निष्पक्ष…
Read More
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

देहरादून, 29 मार्च,(सूचना विभाग ) दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संभावित सहभागिता एवं जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर तैयारियों की व्यापक समीक्षा की तथा रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि  प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण मार्ग का तत्काल निरीक्षण करते हुए मार्ग पर सौन्दर्यीकरण, डिवाइडर मरम्मत, सड़क सुधार सहित सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश…
Read More
प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग और मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी, विभिन्न जिलों से मंगाई गई पांच प्रकार की राजमा और शहद भेंट किए। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता, नदी जोड़ो परियोजना के…
Read More
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

देहरादून, 27 मार्च । जिला प्रशासन देहरादून आपदा प्रबंधन को लेकर सक्रिय हो गया है। संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा न्यूनीकरण के लिए विभिन्न सुरक्षात्मक कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सशर्त स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्य सुधारात्मक प्रकृति के होते हैं, जिन्हें जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर और विभिन्न विभागों से प्राप्त…
Read More
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पर्यटन, परिवहन, पंचायती राज और खेल अवसंरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं के लागू होने से राज्य में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार ‘नॉर्थ हर-की-पौड़ी डेवलपमेंट वर्क्स’ के तहत ₹66.34 करोड़ की परियोजना को व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दी है। यह परियोजना भारत सरकार की SASCI योजना के अंतर्गत स्वीकृत है। पहले चरण में ₹10 करोड़ की धनराशि जारी करने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे हर…
Read More