21
Jul
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों के कल्याण और सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की। साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को 8 हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन दिए जाने की भी सिफारिश की गई। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने…
