15
Jun
खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित “जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उनका फूल-मालाओं, थारू सांस्कृतिक नृत्य तथा अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित पंचमुखी हनुमान की तस्वीर भी मुख्यमंत्री को भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामोत्थान…