मातृशक्ति संवाद में गूंजा सशक्तिकरण का गीत, महिलाओं ने योजनाओं के लिए जताया आभार

Share on Social Media


देहरादून। मुख्य सेवक सदन में आज आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में उस समय भावपूर्ण वातावरण बन गया, जब महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत कर अपने अनुभव और भावनाएं साझा कीं। महिलाओं ने गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अपना विश्वास और आभार व्यक्त किया।

संवाद के दौरान एक महिला ने अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की इच्छा व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मधुर गीत प्रस्तुत किया। ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के माध्यम से उन्होंने बिना ब्याज के ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिला-केंद्रित योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिले हैं।

गीत की प्रस्तुति में महिलाओं के अनुभवों के साथ प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह और आभार की भावना भी दिखाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने भी इस प्रस्तुति को भावपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं के शब्दों में विश्वास और सुरों में अपनापन झलक रहा था।

मातृशक्ति संवाद में महिलाओं ने इस बदलाव को भी स्वर दिया कि वे केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि अपने परिवार, समाज और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने वाली शक्ति के रूप में आगे बढ़ रही हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की व्यापक यात्रा से जोड़ने पर जोर दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *