24
Jan
जनपद की तीनों निकायों की मतगणना 25 जनवरी प्रातः 8 बजे से होगी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार देर शाम बीडी पांडे डिग्री कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना कक्ष व मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना कक्ष में प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। तथा मतगणना कक्षों में मतगणना एजेंटों के लिए सुगमता से आवाजाही और मतगणना के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतगणना हाल के साथ…
