admin

2643 Posts
उत्तरकाशी जिले में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया

उत्तरकाशी जिले में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया

उत्तरकाशी जिले में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन ज्ञानसू में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने ध्वजारोहण कर भव्य पुलिस परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के पर्व पर जिलेभर में अनेक स्थानों पर प्रातः काल स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं के साथ ही निजी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज फहराते हुए देश की एकता व अखंडता तथा समग्र विकास के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने करने का संकल्प व्यक्त किया गया। विद्यालयों एवं…
Read More
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय मे फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय मे फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव ने कहा कि हमारे संविधान का मूलमंत्र समानता पर आधारित है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के हर प्रकार की स्वतंत्रता एवं सामानता का अधिकार प्रदान किया है। मेरा सभी से अनुरोध है कि गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर हम अपनी बेटियों को समानता का अधिकार देने का संकल्प लें। हमारे समाज को संविधान के…
Read More
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी…
Read More
डीएम ने ने किया 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के शुभंकर एवं मशाल रैली (तेजस्विनी) का स्वागत…

डीएम ने ने किया 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के शुभंकर एवं मशाल रैली (तेजस्विनी) का स्वागत…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के शुभंकर, लोगो, जर्सी, टेगलाईन एवं मशाल रैली (तेजस्विनी), का स्वागत सचिवालय से किया। मशाल रैली (तेजस्विनी) सचिवालय से घंटाघर तक निकाली गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडट सहित जनमानस ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का बात है कि मा0 प्रधानमंत्री 28 जनवरी को हमारे राज्य से 38वें राष्ट्रीय खेल का शुभारम्भ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल एक गतिविधि ही नही बल्कि खेल का अपना एक महत्व है जो हमारी जीवनशैली की गुणवत्ता को बढाता है। खेल हमें सामाजिक, मानसिक…
Read More
बागेश्वर: डीएम ने युवा व भावी मतदाताओं के साथ अधिकारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई

बागेश्वर: डीएम ने युवा व भावी मतदाताओं के साथ अधिकारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई

25वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने युवा व भावी मतदाताओं के साथ ही कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। पाँच नये युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर निर्वाचकीय साक्षरता से संबंधित क्रियाकलापों का संवेदनशीलता के साथ प्रचार-प्रसार के लिए रजिस्ट्रीकरण मतदाता साक्षरता क्लब, रेडक्रॉस, एनएसएस, जिला आइकॉन किशन सिंह मलड़ा, मोहनी कोरंगा व समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। शनिवार को जिला सभागार में…
Read More
रुद्रप्रयाग : 01 नगर पालिका परिषद एवं 01 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 02 निर्दलीयों ने मारी बाजी

रुद्रप्रयाग : 01 नगर पालिका परिषद एवं 01 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 02 निर्दलीयों ने मारी बाजी

रुद्रप्रयाग: जनपद की नागर निकाय की मतगणना आज निर्धारित समय प्रातः 8 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार एवं निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात किए गए प्रेक्षक मुक्ता मिश्रा एवं युक्ता मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा तथा रिटर्निंग अधिकारियों एवं भारी सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित की गई। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत को 2031 मत मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन सेमवाल को 1662 मत प्राप्त हुए तथा कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भंडारी को 1401 मत प्राप्त…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने 28 जनवरी से होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया…

मुख्यमंत्री धामी ने 28 जनवरी से होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 जनवरी 2025 से उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून का स्थलीय निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि खिलाड़ियों और आगन्तुकों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाय। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ अवसर पर जनपद और…
Read More
बीआईएस ने हल्द्वानी में आयोजित किया उद्योग सम्मेलन

बीआईएस ने हल्द्वानी में आयोजित किया उद्योग सम्मेलन

हल्द्वानी: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी में उद्योग सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य नवीनतम नीतियों , इंडस्ट्री का स्टैंडरडाइज़ेशन में योगदान और गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCOs) के बारे में जानकारी देना था। इस कार्यक्रम में जल संकट के सामने आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए जल का स्मार्ट उपयोग करने पर ‘मानक मंथन’ पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर, जल संसाधन विभाग के निदेशक श्री अंशुमान, TERI ने जल के स्मार्ट उपयोग पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट, सांसद, ने भारतीय मानकों की…
Read More
जीआरडी के नर्सिंग विद्यार्थियों ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

जीआरडी के नर्सिंग विद्यार्थियों ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

देहरादून- 24 जनवरी 2025- राजधानी के प्रतिष्ठित नर्सिंग कॉलेज जी.आर. डी. इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, राजपुर रोड देहरादून के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया ! संस्थान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग छात्र-छात्राएं राष्ट्र की अनमोल धरोहर है एवं आप समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए पूर्ण समर्पित रहे ! छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से बदलते परिवेश नवीनतम अनुसधान एवं तकनीकियों से सुसज्जित होकर भारत को चिकित्सा क्षेत्र में भी विश्वगुरु बनने में सहयोग करने…
Read More
एम्स: 1 लाख 33 हजार सर्जरी कर बनाया रिकाॅर्ड, 3 दिन के नवजात से लेकर 90 वर्ष के बुजुर्ग शामिल…

एम्स: 1 लाख 33 हजार सर्जरी कर बनाया रिकाॅर्ड, 3 दिन के नवजात से लेकर 90 वर्ष के बुजुर्ग शामिल…

10 साल पहले 2 जून 2014 को पहला ऑपरेशन करने के बाद से एम्स ऋषिकेश अब तक 1 लाख 33 हजार से अधिक लोगों की सर्जरी कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दे चुका है। विश्व स्तरीय उच्च तकनीक आधारित स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करते हुए संस्थान ने यह उपलब्धि हासिल की है। इनमें 3 दिन के नवजात से लेकर 90 साल तक के वृद्ध की सर्जरी भी शामिल है। अपनी स्वास्थ्य समस्या को लेकर इन 10 वर्षों में 53 लाख 45 हजार लोग एम्स की ओपीडी पंहुचे। जिनमें से 3 लाख 84 हजार 400 रोगियों को अस्पताल में भर्ती कर उनका…
Read More