06
Sep
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्राफ मंडल, देहरादून द्वारा आयोजित आभूषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के आभूषणों, पारंपरिक डिजाइनों तथा स्वर्णकारों की कला एवं हुनर की सराहना करते हुए आयोजकों और स्वर्णकार समाज को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय कला, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर को नई पहचान देने के साथ ही कारीगरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। स्वर्णकार समाज केवल आभूषणों का निर्माण नहीं करता, बल्कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित एवं हस्तांतरित…
