admin

3017 Posts
जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

देहरादून। प्राकृतिक जल स्रोतों, नौले-धारों एवं नदियों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) की जिला स्तरीय बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए और इनका वास्तविक लाभ स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने सारा से धनराशि प्राप्त कर चुके विभागों को शीघ्र कार्य पूर्ण कर धनराशि का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश…
Read More
26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान

26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आईआरडीटी सभागार, देहरादून में आयोजित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान मान्यता प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रदेश के 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों (मदरसों) को मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की थीम “नई पहचान, नया सम्मान। आधुनिक शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य” रही। मुख्यमंत्री ने मान्यता प्राप्त करने वाले संस्थानों के प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक एवं रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान, तकनीक, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है।…
Read More
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आंदोलनकारियों के सम्मान का संकल्प दोहराया

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आंदोलनकारियों के सम्मान का संकल्प दोहराया

मसूरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने मसूरी गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का सपना साकार हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी की धरती राज्य आंदोलन के संघर्ष और बलिदान की साक्षी रही है। शहीद आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव अमर रहेगा और नई पीढ़ी को राज्य निर्माण के संघर्ष से परिचित कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आंदोलन…
Read More
मसूरी रोड के संवेदनशील क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, 24 घंटे निगरानी के निर्देश

मसूरी रोड के संवेदनशील क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, 24 घंटे निगरानी के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मसूरी रोड के पानीवाला बैंड, ग्लोगी सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वर्षाकाल में भूस्खलन, मलबा आने और सड़क बाधित होने की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थलों का तकनीकी परीक्षण कर दीर्घकालिक समाधान के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क, पहाड़ी ढलानों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही नालियों एवं पुलियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ मसूरी रोड पर 24 घंटे निगरानी रखने तथा भूस्खलन अथवा मलबा आने पर…
Read More
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया नमन

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया नमन

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय देहरादून में मसूरी गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेसजनों ने राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान 2 सितंबर 1994 को शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी  सुरेन्द्र शर्मा एवं मनोज यादव भी उपस्थित रहे। शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का सपना आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहादत के कारण साकार हुआ। शहीद आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, जिसे कभी भुलाया नहीं…
Read More
आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन का आंदोलन का ऐलान, 15 सितंबर से चरणबद्ध प्रदर्शन

आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन का आंदोलन का ऐलान, 15 सितंबर से चरणबद्ध प्रदर्शन

देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष जानकी चौहान की अध्यक्षता में सीटू कार्यालय, कांवली रोड में आयोजित हुई। जिसमें मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 15 सितंबर 2026 से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि 3 मार्च 2024 के आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनवाड़ी, आशा एवं भोजनमाता संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर मानदेय बढ़ाने के लिए हाईपावर कमेटी गठित करने की घोषणा की थी, लेकिन लंबे समय बाद भी मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं…
Read More
खटीमा गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

खटीमा गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है। उत्तराखण्ड का प्रत्येक नागरिक इन वीर सपूतों के बलिदान का सदैव…
Read More
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून में सघन अभियान, उल्लंघन पर चालान और जुर्माने की कार्रवाई

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून में सघन अभियान, उल्लंघन पर चालान और जुर्माने की कार्रवाई

देहरादून। माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जिला प्रशासन देहरादून ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ व्यापक चेकिंग एवं जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में नगर निगम के सभी 100 वार्डों की नियमित निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अभियान के तहत नगर निगम एवं प्रशासन की टीमों ने विभिन्न वार्डों में सघन चेकिंग करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। वार्ड-78 टर्नर रोड एवं वार्ड-79 भारूवाला में जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में…
Read More
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ की घटना और राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच

खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ की घटना और राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद किए गए कथित ‘शुद्धिकरण’ के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून में सचिवालय कूच किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामाजिक भेदभाव और राजनीतिक प्रतिशोध किसी भी लोकतांत्रिक समाज के लिए उचित नहीं है। कांग्रेस इन दोनों मुद्दों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग जारी रखेगी। सचिवालय…
Read More
जल संसाधन विकास की योजनाओं की प्रगति से केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को कराया अवगत

जल संसाधन विकास की योजनाओं की प्रगति से केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को कराया अवगत

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में जल संसाधन विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की। महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप उत्तराखंड के नागरिकों को स्वच्छ एवं सुनिश्चित पेयजल उपलब्ध कराने, कृषि योग्य भूमि तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने, भूजल रिचार्ज, जल संरक्षण एवं पर्यटन सहित जल संसाधन विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों…
Read More