28
Feb
खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नगला तराई स्थित निजी आवास पर होली का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार उपस्थित होल्यारों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-गुलाल लगाया। आयोजित होली मिलन समारोह में विभिन्न समुदायों की महिलाओं द्वारा हिंदी, कुमाऊँनी, थारू और बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री भी होल्यारों के साथ झूमते नजर आए,…
