उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वयं दर्ज की जानकारी

Share on Social Media


देहरादून। उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के तहत सोमवार से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सबसे पहले स्व-गणना कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनगणना मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं रेखा आर्या ने भी स्व-गणना कर अभियान में सहभागिता की।

जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक शैलेन्द्र सिंह नेगी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

स्व-गणना की सुविधा 16 से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। प्रदेशवासी आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

स्व-गणना पूरी करने के बाद प्राप्त विशिष्ट स्व-गणना आईडी (SE ID) को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। प्रगणकों के 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 के बीच घर पहुंचने पर यह आईडी उपलब्ध करानी होगी, ताकि ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जा सके। जिन परिवारों द्वारा स्व-गणना नहीं की जाएगी, उनकी जानकारी प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *