चाकीसैंण/पौड़ी गढ़वाल।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के दिशा-निर्देशों तथा ग्राम प्रधान अर्चना देवी ममगाईं के नेतृत्व में ग्राम बांजकोट में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, आत्मीयता और पारस्परिक सौहार्द के वातावरण में किया गया।
क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा प्रायोजित दीपावली समारोह में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
सुन्दर सामूहिक कार्यक्रम ने एक बार फिर यह एहसास कराया कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि बिखरते रिश्तों को जोड़ने, पुरानी यादों को ताजा करने और सामाजिक सद्भाव को नई ऊर्जा देने का अवसर भी होते हैं। गांव की मिट्टी से जुड़ाव, अपनों का अपनत्व और सामूहिक सहभागिता ही हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत की असली पहचान है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अर्चना ममगांई जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के उपाध्यक्ष शिव सिंह कण्डारी, कार्यक्रम संयोजक जसपाल गुसाईं,हुक्म सिंह कण्डारी, पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वर्धन सिंह, रघुबीर सिंह भण्डारी,सोनू भण्डारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मैली दिलवर सिंह नेगी, राज्य आंदोलनकारी जीतराम पोखरियाल,शेखर भण्डारी आदि सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
