कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में दीपावली मिलन कार्यक्रमों की रही धूम

Share on Social Media


चाकीसैंण/पौड़ी गढ़वाल। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश गांव -गांव तक पहुंचा गया।

मिलन कार्यक्रम के तहत आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अत्यंत पावन पर्व है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कराते हुए सत्य, धर्म, सद्भाव और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। दीपों का यह उत्सव हमें संदेश देता है कि समाज में व्याप्त वैमनस्य, निराशा और अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर प्रेम, विश्वास, सहयोग और सद्भाव का प्रकाश फैलाया जाए।

पहाड़ की समृद्ध लोकसंस्कृति में मेल-मिलाप, सामूहिकता और परस्पर सहयोग की परंपरा सदियों से हमारी सामाजिक पहचान रही है। ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं, बल्कि गांवों के बीच आत्मीय संबंधों और सामाजिक एकता को भी मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की गई। साथ ही यह कामना की गई कि दीपावली का पावन प्रकाश प्रत्येक घर-आंगन को आलोकित करे और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे की भावना सदैव बनी रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी पौड़ी के जिला उपाध्यक्ष शिव सिंह कण्डारी, कार्यक्रम संयोजक जसपाल गुसाईं, पूर्व प्रधान हुक्म सिंह कण्डारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलवर सिंह नेगी, उत्तराखंड आंदोलनकारी जीत राम पोखरियाल, रघुबीर सिंह भण्डारी, राहुल गुसाईं,हरि सिंह कण्डारी, ग्राम प्रधान सिमड़ी अर्चना मंहगाई, कल्पना नेगी, लक्ष्मीकांत महंगाई आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *