वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए विश्व प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक शीतकालीन प्रवास में विराजमान रहेंगी मां यमुना

Share on Social Media


उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को यम द्वितीया (भैयादूज) के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ प्रातः 10 बजकर 28 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का एक महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव संपन्न हो गया।

कपाट बंद होने के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं एवं तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस दौरान मां यमुना के जयकारों से संपूर्ण धाम का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कपाट बंद होने के पश्चात मां यमुना की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। आगामी छह माह तक श्रद्धालु मां यमुना के शीतकालीन दर्शन खरसाली स्थित मंदिर में कर सकेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *