03
Jul
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं, सुशासन मॉडल और राज्य में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला राज्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के पत्रकारों का उत्तराखंड भ्रमण राज्य की संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि चारधाम, पंचकेदार,…
