उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दिया बार एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने दिया बार एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अध्यक्ष संघर्ष समिति बार एसोसिएशन श्री प्रेमचंद शर्मा एवं अध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरादून श्री मनमोहन कंडवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने नए जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं हेतु आवंटित भूमि पर तथा पुराने जिला जजी परिसर की भूमि अधिवक्ताओं के पक्ष में आवंटित करने व दोनों स्थानों पर सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के चैंबर के निर्माण कराए जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारी को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आपसी वार्तालाप एवं विचार-विमर्श से ही समस्याओं का…
Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़ी हुई विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा सात परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। मुख्य सचिव ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए तथा उनकी बेहतर गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में यूआईडीबी के हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का पुनरुद्धार व सती कुंड और आसपास के क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रोजेक्ट को अनुमोदित किया गया। ऋषिकेश में आस्था पथ सौंदर्यकरण से संबंधित प्रोजेक्ट…
Read More
उत्तराखंड सचिवालय सेवा में बंपर ट्रांसफर, बदली कई अफसरों की जिम्मेदारी

उत्तराखंड सचिवालय सेवा में बंपर ट्रांसफर, बदली कई अफसरों की जिम्मेदारी

उत्तराखंड सचिवालय में सचिवालय सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण बड़े स्तर पर किया गया है। सचिवालय सेवा में अनुभाग अधिकारियों की लंबी सूची जारी हुई है। 49 समीक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 15 सहायक समीक्षा अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। 31 कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभिन्न अनुभागों में बदला गया है। सचिवालय में कुल 17 अनुभाग अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से बदल गया है। इसी तरह अंडर सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी में बड़ा बदलाव हुआ है। सचिवालय सेवा के 28 अंडर सेक्रेटरी नई जिम्मेदारी पर तैनात किए गए हैं। इसी तरह डिप्टी सेक्रेटरी स्तर…
Read More
मुख्यमंत्री धामी पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री धामी पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की के जीवनदीप आश्रम में आयोजित भव्य पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षक परम पूजनीय संत-महात्माओं, धर्माचार्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि संत समाज जीवन्त तीर्थ के समान होता है, जो समाज को सत्पथ की ओर प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने परम पूज्य पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परम पूज्य जगद्गुरु महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज सहित सभी संत जनों को साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि संतों की दिव्य उपस्थिति मन…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत-उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत-उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए पुराने (15 वर्ष) कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में वृद्धि को आगामी 21 नवम्बर 2026 तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना सचिव परिवहन श्री बृजेश कुमार संत द्वारा जारी की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में 10 गुना तक की वृद्धि की गई थी। प्रदेश की जनभावनाओं को देखते…
Read More
एडीएम ने पुरोला पहुंचकर किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

एडीएम ने पुरोला पहुंचकर किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने तहसील पुरोला के अंतर्गत सिंचाई, लोक निर्माण विभाग , एनएच और पीएमजीएसवाई के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में उपस्थिति पंजिकाओं की जाँच की और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुँचने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पुरोला, अधिशासी अभियंता एनएच बड़कोट के साथ कई कार्मिक बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए जिसके चलते अपर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान इन कार्यालयों में पत्रावलियों के रख–रखाव और…
Read More
एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में दिया प्रशिक्षण

एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में दिया प्रशिक्षण

भारत सरकार की युवा आपदा योजना के तहत भारत सरकार तथा सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन एवं जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद चमोली के एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित विभिन्न जानकारियां एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 14 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुआ था तथा आज दिनांक 20 नवंबर 2025 को समाप्त हो गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत विभिन्न विषयों जैसे आपदा प्रबंधन, आपदा अधिनियम 2005 आपदाओं से तैयारी, भूकंप से सुरक्षा, भूस्खलन, बाढ़, त्वरित बाढ़,…
Read More
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार सचिवालय देहरादून में दो दिवसीय प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन प्रारम्भ हुआ

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार सचिवालय देहरादून में दो दिवसीय प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन प्रारम्भ हुआ

उत्तराखंड सरकार ने आज अपनी दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं को पुनः रेखांकित करते हुए नीति-निर्माताओं, वरिष्ठ प्रशासकों और जिला अधिकारियों को विकसित उत्तराखंड@2047 के रोडमैप को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाया। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एओसी (AOC) को क्षेत्रीय अधिकारियों और नीति-निर्माताओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि आमने-सामने की भागीदारी समन्वय को मजबूत करती है और उन क्षेत्रीय मुद्दों पर स्पष्टता लाती है, जिनके समाधान के लिए नीति-स्तरीय हस्तक्षेप आवश्यक है। मुख्य सचिव ने पर्यटन, बागवानी, स्वास्थ्य एवं वेलनेस और शहरी विकास को राज्य की विकास यात्रा के…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट…
Read More

एडिप योजना के तहत 22 नवंबर को होगा 169 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम

देहरादून( सूचना विभाग)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से पूर्व में चिन्हित 169 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण (मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल) वितरित किए जाएंगे। यह वितरण कार्यक्रम 22 नवंबर (शनिवार) प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर, राजपुर रोड, देहरादून में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, मा0 महापौर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, तथा विशिष्ट अतिथि मा0 विधायक राजपुर श्री खजान दास उपस्थित रहेंगे। भारत सरकार की एडिप योजना के तहत यूडीआईडी…
Read More