03
Jan
बागेश्वर: 38वें राष्ट्रीय खेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए शुभंकर मौली के साथ तीन प्रचार रथ बागेश्वर पहुंचे। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ आज से पांच जनवरी तक जिले के तीनों विकास खंडों में जाकर प्रमुख स्थानों एवं शहर की मुख्य सड़कों और बाजार में घूमकर लोगों को राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी 6 जनवरी को बागेश्वर पहुंचेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम परिसर से तीनों प्रचार रथों को रवाना करते हुए सभी को राष्ट्रीय खेलों…
